हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ आर्ट कला व खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना होगा इससे जहां बच्चों का मानसिक विकास तो होगा ही वहीं उनका शारीरिक विकास भी बढ़ेगा। उक्त् विचार कुलपति शर्मा ने नगर की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था उद्धव भारती द्वारा आयोजित आर्ट कला प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे शिक्षा के साथ कलाओं के क्षेत्र में भी विशेष रूचि ले रहे हैं। आर्ट कला प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा सभी ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि वह शिक्षा एवं कलाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपने व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक रामेश्वर कुलश्रेष्ढ, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख ऋतुराज, विभाग प्रचारक शरद कुमार, गौरव गोयल, नरेंद्र कुमार जैन शास्त्री, नितिन शर्मा तथा अनिल कपिल ने भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मोहन अग्रवाल एवं संचालन उद्धव भारती के दीपक भारद्वाज व प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विजय शर्मा, सौरव शर्मा, अनुराग कौशिक, गौरव मेंदीरत्ता, रीना अग्रवाल, विकास भट्ट, सरूनिका बंसल शर्मा, विधि जैन, हेमंत कुमार, संगीता श्रीवास्तव, राखी शर्मा, विजय भार्गव, शुभम शर्मा, हर्षित गुप्ता, सुशील रावल, जेपी शर्मा, देशबंधु गुप्ता, प्रतिभा चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बचचों को प्रशस्ती पत्र देकर सममानित किया गया तथा कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी अतिथयों द्वारा सम्मानित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours