हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनांक 6 मई 2019 को मिशने हुसैन सेवा समिति के ऑफिस सिकंदरपुर भैंसवाल इस्तकबाल माहे मुबारक रमजान के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम०अ०साबरी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहारनपुर छुटमलपुर हरिद्वार ज्वालापुर भगवानपुर शाहपुर से काफी संख्या में मेहमान आए तशरीफ़ लाएं और रमजान के हवाले से चर्चा हुई मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम०अ०साबरी जी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी और कहा कि रोजा खाली भूखा पेट रहने का नाम नहीं है, बल्कि रोजे का कॉन्सेप्ट यह है, कि हम गरीब बेसहारा लोगों की भूख प्यास का एहसास करें और एहसास करने के बाद अपने दस्तरखान पर उनको शामिल करें और अगर वह हमसे दूर है, तो उनके दस्तरखान को हम उसी तरीके से पूरा करें जैसे हम अपने दस्तरखान को सजाना पसंद करते है, और अपनी जरुरतों की तरह उनकी जरूरतों को भी पूरा किया जाए यही रमजान और इस्लाम का असल कांसेप्ट है, अगर हमने इसको भुला दिया तो हम रोजे के असल मकसद से हट गए, बाद में मिशन समिति की सचिव अंजुम फातिमा जी ने कहाँ कि सभी को सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि सफाई भी हमारी इबादत में शामिल है।आखिर में अध्यक्ष जी ने गरीबो, यतीमो, विधवा औरतो, बेसहारा बच्चों को रमजान किट जिसमें चीनी, रिफाइंड, साबुन, डिट्जेन्ट पाउडर, खजूर, दाल, चावल, फिरनी, सवैय्या, आटा, नमक आदि वितरित किया इस मौके पर संदीप कुमार जी, जाबिर अली, रईस, नूरजहां बानो रामकली, हाजरा, मेहराज, नसीमा, वर्षा, जहिरा, गुलशना, जमीला, मुदी आदि लोगा उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours