हरिद्वार की गूंज (24*7)
नियमो में विश्वास एक सुखद अहसास
नियमो में विश्वास एक सुखद अहसास
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जैसे नारो के साथ यातायात पुलिस से इंस्पेक्टर हितेश कुमार ने स्कूली छात्रों को ट्रैफिक नियमो का प्रैक्टिकल कराया। इसके अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज खेलडी और दून केम्ब्रिज स्कूल हरिद्वार के छात्रों ने रानीपुर मोड़ 'चन्द्राचार्य चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग से कुछ दूरी पहले ही वाहन चालकों को रोकना चाहिए।
ताकि पैदल चलने वाले लोग रेड लाइट होने पर या ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण के दौरान रोकने पर जेब्रा क्रोसिंग पट्टी पर सुरक्षित चल सके। यातायात निरक्षक हितेश कुमार ने बताया कि इससे पूर्व इनके शिक्षण संस्थानों में पिछले 15 दिनों से सड़क पर सुरक्षित कैसे चला जाय, यातायात के नियमो का पालन करना कितना आवश्यक है इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से समझाया जा रहा था। इसके बाद 2 दिन सड़क पर यातायात के बीच इन छात्रों को प्रेक्टिकल कराया जाना है। उसके पश्चात इन छात्रों की इस विषय मे परीक्षा कराई जानी है। फिर अच्छे कैंडिडेट्स को पुरस्कृत और प्रमाणपत्र दिया जाना है। यातायात के नियमो का पालन करने में चालक रुचि ले इसके लिये प्रदेश स्तर पर जूनियर ट्रेफिक फोर्स का गठन किया गया। जिसका शुभारंभ कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा किया गया था। अक्सर देखा गया है कि बच्चों के मोह में आकर अभिभावक उन्हें स्कूल जाने हेतु कम उम्र में ही स्कूटी या बाइक दे देते हैं, जो कि कई बार अभिभावक और उनके बच्चों के लिये घातक सिद्ध हो जाता है। कच्ची उम्र में यातायात के नियमो का पालन न करना, हैलमेट पहनने में आना कानी करना, बिना इंडिकेटर दिए मुड़ जाना छात्रों के लिये रोज की सामान्य बात होती है। जूनियर ट्रेफिक फोर्स बनाने से बच्चे खुद भी यातायात के नियमो का पालन करेंगे साथ ही अपने अपने अभिभावकों को भी ट्रेफिक के नियमो का पालन करने हेतु कहेंगे। यानी एक पंथ दो काज जैसा हुवा। ट्रेफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल ने छात्रों को कंप्यूटर और कैमरे के माध्यम से यातायात की बारीकियों के बारे में बताया। रानीपुर मोड़ पर छात्रों ने न सिर्फ हैलमेट न पहनने वालो के चालान कटवाने में सहयोग किया, साथ ही छात्राओं का उत्साह ट्रेफिक के नियमो के प्रति गम्भीरता दिखाई वो काबिले तारीफ रही। हेड कॉन्स्टेबल हरमानी उनियाल, हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र, मुकेश, दीपक, प्रमोद, उप निरक्षक अरविंद राणा, रविकांत सेमवाल उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours