हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) मनोरंजन। सोनी सब का जीजाजी छत पर हैं अपने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है और अपने मजेदार कंटेंट के साथ दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। शहर में हर किसी की नजऱ शैतान एलियन को ढूंढ रही है वहीं पंचम, निखिल खुराना और इलायची हिबा नवाब मुरारी अनूप उपाध्यासय को प्रभावित करने और एक-दूसरे से शादी करने के लिये अलग-अलग तरीकीबें सोच रहे हैं। इसके आगामी एपिसोड में रोचक ट्विस्ट  देखने को मिलने वाला है और दर्शकों को आगे के एपिसोड का इंतजार करना चाहिये खासकर पंचम के फैन्सस को। पिंकी को पता चलता है कि एलियन असली नहीं है वहीं इलू और सुन्नूो उन दिनों को याद कर रही हैं जब वह पेड़ों से आम तोड़कर खाया करती थीं। ऐसे में इलायची को एक आइडिया आता है कि पंचम और पिंटू को भी ऐसा करके मुरारी को खुश करने के लिये थोड़े आम तोड़कर लाने चाहिये। पंचम और पिंटू आम तोड़ने का पारंपरिक तरीके आजमाते हैं और बुरी तरह असफल हो जाते हैं। इसके बाद पंचम आम खरीदने की सोचता है लेकिन अंत में वह एक ऐसे डिब्बेर तक पहुंच जाता है जोकि संदिग्धच रूप से तस्क री के लिये बना है। उस बॉक्स  में क्याऐ है, यह किसके लिये है क्या यह सिर्फ पंचम के लिये है। पंचम की भूमिका निभा रहे, निखिल खुराना ने कहा अपने पिता को शादी के लिये मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंचम के सामने एक अन्यए परेशानी आ खड़ी हुई है और दर्शकों के लिये आगे आने वाला ट्विस्ट  देखना काफी मजेदार होगा। इसकी शूटिंग करने में मुझे काफी मजा आया और अपने दर्शकों का जितना प्याार और तारीफें मिल रही हैंए उससे मैं बेहद खुश हूं, देखते रहिये जीजाजी छत पर हैं, प्रत्येफक सोमवार से शुक्रवार केवल सोनी सब पर।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours