हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा जनपद हरिद्वार में चल रहे कोचिंग क्लासेज एंंव अन्य संस्थानों में लगे उपकरणों की जांच की गई।
जिन संस्थानों में उपकरण सही नही पाये गए, उन्हें शीघ्र सही कराने तथा भविष्य में सचेत रहने निर्देश दिये गया। आपको बतादे कि गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में बीते दिनो शुक्रवार को एक कमर्शियल काॅम्प्लेक्स में आग लगने से 21 बच्चों की मौत हो गई। इस दुखदय घटना ने देश वासियों की आत्मा को झकझोर कर रख दिया। और शहर भर में ऐसे सैकड़ों अवैध निर्माण हैं जिनमें काॅमर्शियल गतिविधियां संचालित होती हैं। लेकिन बावजूद इसके संबंधित विभाग व संबंधित अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़वा देकर ,लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने पर तुले हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी महोदय ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को काॅमर्शियल गतिविधियां संचालित को चेक करने के निर्देश दिये। और खामियां पाने पर उन्हें दुरुस्त कराया जाए, जिससे भविष्य में दोबारा ऐसा अग्निकांड ना हो सके।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours