हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2019 का पहला जत्था विशेष पूजा अर्चना के साथ माया देवी प्रांगण से उत्तराखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल, महामंत्री सुमित श्री कुंज के संयुक्त संयोजन में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान से आए लगभग डेढ़-सौ गाड़ियों का पहला जत्था संरक्षक संजय चोपड़ा ने नारियल फोड़कर रवाना किया।
उत्तराखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन द्वारा तीर्थ यात्रियों के साथ महामाया देवी की पूजा अर्चना के साथ चार धाम यात्रा की कुशलता की कामना की। उत्साही तीर्थ यात्रियों ने बाबा बद्री विशाल के जयकारों के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ किया। उत्तराखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2019 में तीर्थ यात्रियों का प्रथम जत्था जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान तीर्थयात्री टैक्सी-मैक्सी व बसों के माध्यम से लगभग डेढ़-सौ गाड़ियों का प्रथम जत्था पूजा अर्चना के साथ रवाना किया गया है। उन्होंने कहा 7 मई को गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट 6 माह के लिए तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएंगे। वहीं 9 मई को केदारनाथ और 10 मई को बद्रीनाथ जी के दर्शन तीर्थयात्री करेंगे। तीर्थयात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए तीर्थ यात्रियों को वटसएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। अब चार धाम यात्रा 2019 छ: माह के लिए निरंतर जारी रहेगी, वहीं टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल, महामंत्री सुमित श्री कुंज ने संयुक्त रूप से कहा प्राचीन काल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा महामाया देवी प्रांगण से ही प्रारंभ होती आई है। उत्तराखंड चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को ठहराव व मूलभूत सुविधाओं का ट्रैवल व्यापारी प्राथमिकता के आधार पर ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा इस वर्ष की चार धाम यात्रा में गुजरात, महाराष्ट्र के तीर्थयात्री अधिक संख्या में हरिद्वार में आने लगे हैं और विदेशी तीर्थयात्री ऑनलाइन चार धाम यात्रा की बुकिंग करा रहे हैं। इस बार चार धाम यात्रा में विशेष रूप से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही यात्रियों को बुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के चर्म काल के दौरान उत्तराखंड की ही अन्य जिलों से संचालित टैक्सी-मैक्सी सवारी गाड़ियां ही तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुरुध सिंह भाटी ने कहा कि हरिद्वार के टूर एंड ट्रैवल्स व्यापारियों द्वारा उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर तीर्थ यात्रियों को उत्साहित करना व उन्हें सम्मानित करने की परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उत्तराखंड देव नगरी के साथ-साथ अतिथि देवो भव की परंपरा से भी जाना जाता है। सरकार के संरक्षण में तीर्थ यात्रियों को हर सुविधाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से कराना ही हमारा लक्ष्य तथा देश दुनिया से तीर्थ यात्रियों के साथ दोस्ताना माहौल बनाना हमारा नैतिक धर्म होना चाहिए। इस अवसर पर पटेल, ऋषिकेश पुरी, ओमप्रकाश देवड़ा, हरिओम, भाई नंद रावल, विजय कुमार, मनीष भाई, श्री नवल कुमार, गोपाल कृष्ण, विनोद पुरी, हसमुख भाई, जीवा भाई, ओम प्रकाश पटेल सहित टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोपाल सिंबल, रुपेश शर्मा, गोपाल प्रधान, मुन्ना भगवत, सुरेश कुमार, गोपाल प्रधान, चंद्र प्रकाश, जसवीर राणा, वीरेंद्र पुरी, गणेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours