हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव हजारा ग्रंट में शाम के समय अचानक छप्पर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। छप्पर में लगी आग के विक्राल रूप लेने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। विक्राल आग ने आसपास में बने छप्परो को भी अपना निशाना बना है।
                         देखें वीडियो
ग्राम वासियों ने घंटों की बड़ी मशक्क के बाद इसी तरह आग पर काबू किया । छप्पर में रखा सामान आग से पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया है। विक्राल आग की चपेट में तीन भैंस भी आ गई हैं। जो बुरी तरह जल चुकी हैं। वहीं पीड़ित आबिद तथा पत्नी आरिफा ने बताया कि लगभग 5:30 बजे छप्पर में अचानक आग लग गई। जिससे छप्पर में रखा सारा घरेलू सामान जल गया है 
                       देखें वीडियो
उन्होंने बताया कि आग में दूध देने वाली तीन भैंस भी पूरी तरह जल चुकी है। भैंसों के दूध से ही घर का खर्च चलता था अब वह भी खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि मेरे पति तीन साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित है पिछले साल इसी तरह उनका ऑपरेशन कराया था। घर में चार लड़कियां और दो छोटे बेटे हैं। और अब घर का खर्च चलाने के साथ साथ बच्चों का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। 
                        देखें वीडियो
तो वही ग्राम प्रधान इसरार अहमद का कहना है कि आबिद के घर में लगी आग में लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सामान के साथ साथ आग की चपेट में आकर तीन भैंस भी पूरी तरह जल चुकी है। उन्होंने कहा आबिद के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन के आलाधिकारियों से मुआवजे की मांग के साथ साथ पीड़ित को हर संभव मदद की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours