हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। खड़खड़ी के स्वामी विष्णुदेव आश्रम में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी ओर तहसील व्यापारमंडल के पदाधिकारी डॉ विशाल गर्ग ने शिविर में शिरकत की।
                        देखें वीडियो
उन्होंने स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट की पूरी टीम को बधाई देते हुए जनता की ओर से उनकी सेवा निःस्वार्थ भाव से करने के लिए धन्यवाद कहा उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने पूर्व में भी काफी कार्य जनहित को समर्पित किये है और मेरी अपेक्षा है कि आगे भी ऐसे समाज की सेवा में यह ट्रस्ट अहम भूमिका निभाएगा। ट्रस्ट के सचिव गौतम खट्टर कोषाध्यक्ष अमित सैनी, ओर सहयोगी मनोज निषाद ने बताया कि पत्रकारों समाजसेवियों ओर संतसमाज से मिने वाली लगातार प्रेरणा से ही यह कार्य सफल होते आ रहे है और प्रत्येक कार्यक्रम में इनकी अहम भूमिका रही है। शिविर में लगभग 48 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, शिविर की चिकित्सक रेनु भल्ला ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा किया गया कार्य बेहद ही सराहनीय है और मैं आगे भी इनका साथ देती रहूंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु सरीन के अनुसार विवेकानंद आश्रम से पूज्य स्वामी श्री सर्वानंद जी राजकुमार अरोरा जी, अनिता जी, करण जी और अन्य समस्त लोगो का आशीर्वाद ट्रस्ट को प्रेरणा के रूप में मिलता रहता है जिससे वह आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours