(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कटारपुर स्थित इन्द्रप्रस्थ हाउस में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में पन्ना कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
देखें वीडियो: भाजपा प्रत्याशी
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
डॉ. निशंक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि इन 5 सालों में इतना काम किया है जो 70 वर्षों में कांग्रेस ने नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि हमने 1लाख गैस कनेक्शन फ्री वितरित किया और किसानों को 6000 रुपये सालाना देने की भी घोषणा की है। जो किसानों के खाते में आ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है और जो रुके हुए कार्य है उनको भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और बसपा ने आज तक देश की जनता को गुमराह किया है।
देखें वीडियो: क्या कहा सत्यकुमार चौधरी
जिससे लोग कांग्रेस, बसपा पार्टी को छोड़ कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीमा गुप्ता ने कहा कि इस समय क्षेत्र में भाजपा का जोरो शोरों से स्वागत किया जा रहा है और भाजपा पार्टी भारी मतों से अपना परचम लहराएगी।
देखें वीडियो: क्या कहा भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर समाज के लोगों के कार्य किए हैं इसलिए लोग भाजपा को चुन रहे हैं। जिला सहसंयोजक सत्यकुमार चौधरी ने कहा है कि पिछली बार हमने 12 लाख वोटों से सांसद को विजयी किया था। और इस बार 25 लाख वोटो से विजय बनाएंगे। वहीं भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी के प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आए हैं।
देखें वीडियो: क्या कहा
केहर सिंह किसान
भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने कार्यक्रम समापन के बाद हंगामा कर अपनी नाराजगी जताते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन 5 सालों में सांसद निशंक को आज देखा है। उन्होंने कहा कि हमने निशंक को भारी मतों से विजयी बनाया था लेकिन इन 16 विधान सभा में निशंक ने एक बार भी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि डॉ. निशंक पोखरियाल जब वोट देने के लिए जनता के बीच में आ सकते हैं तो चुनाव के बाद क्यों नहीं आ सकते।
देखें वीडियो: क्या कहा नूतन कुमार
ग्राम प्रधान कटारपुर
वही कार्यक्रम में आये एक किसान ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहां कि किसानों के ट्रैक्टर टैक्स पैड तो कराये गए हैं। लेकिन रोजगार नहीं है। जिससे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान ने मांग की है कि हमारा टैक्स पैड माफ किया जाए और हमको रोजगार मुहैया कराए जाएं रोजगार ना होने से हर माह 1200 रूपये की क़िस्त तक नहीं निकल पा रही। वहीं कटारपुर के ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने साफ आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक और पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल ने कोई भी कार्य इस क्षेत्र में नहीं कराया है। चुनाव के समय विकास कराने के बड़े-बड़े दावे तो ये लोग करते हैं। लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई तक नहीं देते हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान 10 वर्षों से बाउंड्री वॉल की मांग कर रहा है। जिससे जंगली जानवरों द्वारा उजाड़ी जा रही फसलें बच सके। इस विषय में कई बार विधायक, निशंक से कई बार वार्ता भी हुई है लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत परेशानी बताते हुए कहा कि मोतीचूर से लेकर पुरकाजी बॉर्डर तक मजदूर तपका सभी खनन से जुड़ा हुआ है। खनन ना चलने से गरीब मजबूर रोटी रोजी से बेहद ही परेशान है। उन्होंने कहा कि जब देहरादून डोईवाला में मंत्रियों के खनन के कार्य चल सकता है। तो इस क्षेत्र में खनन कार्य क्यों नहीं चल सकता है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours