हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजीव पांडेय) नई दिल्ली। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सुशील अंसल और गोपाल अंसल के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पिछले 20 वर्षों से पीड़ितों के परिवारों की तरफ से कानूनी लड़ाई लड़ रहीं नीलम कृष्णामूर्ति ने जल्द तारीख दिए जाने की अदालत से मांग की थी। उनकी दलील दी थी कि यह मामला 10 साल पुराना है और पहले ही काफी विलंब हो चुका है। नीलम कृष्णामूर्ति ने इस अग्निकांड में अपने दो बच्चों को खो दिया था।
आपको बता दें कि 13 जून 1997 को उपहार सिनेमा में हिन्दी फिल्म 'बॉर्डर' के प्रदर्शन के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours