हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ मीटिंग ली गयी। मीटिंग मे उपस्थित सभी अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि आचार संहिता लागू होने के दृष्टिगत जनपद में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। समस्त क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र सर्किलों में टीम गठित कर लगातार प्रभावी चैकिंग करें। तथा शराब की रोकथाम एंव आपराधिक घटनाओ के दृष्टिगत अवैध शराब के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश देकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गये। उन्होंने आदेशित करते हुए कहा कि बार्ड़र के चैक पोस्टों पर 24 घण्टे चैकिंग करवायी जाये। तथा आपराधिक गतिविधियों में पूर्व में संलिप्त रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके सत्यापन किये जाये। हल्का उ0नि0 गणो को चुनाव तक लगाातार हल्का,बीट मे रवाना किया जाये। जिससे छोटी से छोटी घटनाओ पर नजर रखी जाये। साथ ही पूर्व चुनाव मे अराजकता फैलाने वाले प्रकाश मे आये व्यक्तियो को चिहिन्त कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। आचार संहिता के दृष्टिगत प्रभावी रूप से निरोधात्मक कार्यवाही सम्मन, वारंट तामीली, धारा 107/116 ब्तच्ब् के अन्तगर्त कार्यवाही अम्ल मे लाइ जाये। तथा स्थानो पर किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार प्रसार मे उपयोग की जाने वाली सामग्री के परिपेक्ष्य में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाये। उन्होंने आदेशित किया कि असलाहो का सत्यापन, शस्त्र जमा की कार्यवाही शत-प्रतिशत करवायी की जाये। चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वो पर त्वरित कार्यवाही कराते हुये आर्दश आचार सहिता का पालन करवाना सुनिश्चित करेगे। समस्त क्षेत्राधिकरियो को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने सर्किलो मे थाना स्तर पर बैठक आयोजित कराते हुये अपने अधीनस्थो को आवश्कतानुसार ब्रीफ करना सुनिश्चित करेगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours