हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठ समाज सेवी और सूचना अधिकार कार्यकर्ता पेशे से अध्यापक अब्दुल सत्तार ने कहा कि आजाद भारत मे सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है,  सत्तार जी ने कहाँ कि जैसा कि आप जानते है, कि दिनाँक 19-03-19 को कोतवाली ज्वालापुर मे पिछले तीन वर्षो या उससे अधिक समय से तैनात पुलिस कर्मियों एवं जनपद हरिद्वार मे पिछले 15 सालो से तैनात पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण का एक पत्र आम समाज की भलाई और निष्पक्ष चुनाव करने के मद्देनजर नजर निर्वाचन आयुक्त, आई०जी० पुलिस दे०दून, जिलानिर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को प्रेषित किया गया था,
            देखें: यह चला था समाचार
जिसमे बताया गया था, कि काफी काफी समय से कोतवाली ज्वालापुर मे तैनात या दोबारा उक्त कोतवाली मे तैनात हुए पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किया जाये, क्योंकि आम समाज मे ये अफवाह है, कि जिन पुलिस कर्मियों को उक्त कोतवाली मे काफी समय हो गया है, कही ना कही अवैध धन्धे कराने मे कुछ ना कुछ योगदान रहता है, सत्तार जी ने कहा कि सोचने की बात यह है, कि काफी काफी समय से तैनात पुलिस कर्मियो को अवैध ठिकानो का पता नही है, ऐसा हो ही नही सकता है,कि इतने समय से तैनात पुलिस कर्मियों को अवैध कार्यो के ठिकानों का पता ना हो, कोई क्यो सूचना देंगा, जब पुलिस मे काफी समय से तैनात पुलिस कर्मी सब जानते है, समाज की इन्ही समस्याओं को लेकर पत्र प्रेषित किया गया है, क्योंकि चुनाव मे नशे का अवैध कारोबार धडल्ले से चलता है, यदि पुलिस अपनी पर आ जाये तो बाजार मे एक गुटखा तक नही बिक सकता।
         देखें क्या कहा अब्दुल सत्तार ने
सत्तार जी ने कहा मैं यू ही हवा मे बात नही करता हूँ, मैने कोतवाली ज्वालापुर से तीन साल उससे अधिक से तैनात और दोबारा उक्त थाने मे तैनात हुए पुलिस कर्मियो की सूचना प्राप्त की है, लेकिन ऐसा लगता है, चुनाव आयोग और पुलिस विभाग भी समाजहित मे कार्यवाही करना नही चाहता है, तभी तो लगभग एक हफ्ते के करीब पत्र को भेजे हुए समय हो गया लेकिन अभी तक कोई मजबूत कार्यवाही नही हुई, लेकिन फिर भी निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग से कार्यवाही की अपील है, समाज हित मे अतिशीघ्र कार्यवाही करके अपने मित्र होने और आपकी सेवा मे तत्पर रहने का सबूत पेश करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours