हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पिंकू त्रिवेदी पुत्र राधेश्याम त्रिवेदी निवासी गेरिया पोस्ट कंवेरपुर वसीर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ने रानीपुर थाना में तहरीर देकर बताया था कि 23.3.2019 की सायं उसने अपनी ई बैटरी रिक्शा नंबर यूके- 08 टीसी 8310 को घर के सामने खड़ा किया था फिर देखने पर उक्त रिक्शा वहां पर मौजूद ना मिली। तलाश करने पर बैटरी रिक्शा नई मस्जिद फातिमा के सामने खाली मैदान में खड़ी मिली। परंतु उसमें लगी 4 बैटरी किन्ही अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गई थी। जिसके संबंध में रानीपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। चोरी की घटना की दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय नगर के आदेश अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना रानीपुर में चोरी की घटना अनावरण के लिए टीम का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप 24.3.2019 रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के द्वारा बेरियर नंबर छह शराब के ठेके वाली गली के पास सलेमपुर की ओर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा उनको रोके तथा तलाशी लेने पर फरमान पुत्र श्री निवासु विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर उम्र 22 वर्ष की पेट से एक तमंचा 315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस तथा बैटरी बरामद की गई। दूसरा व्यक्ति शाहरुख पुत्र जुल्कार विष्णु लोक कॉलोनी उम्र 22 वर्ष की तलाशी में एक सफेद रंग की बैटरी बरामद की गई। पुलिस टीम की गहनता से पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य दो साथी अमित्र पुत्र कालूराम निवासी विष्णु लोक कॉलोनी तथा अमीर पुत्र इजहार निवासी मोहज्जमनगर इमामबाड़ा ज्वालापुर को पल्सर पर अन्य दो बैटरी पीछे से लेकर आना बताया गया। जो पुलिस के रोकने से पहले ही मोटरसाइकिल उक्त दो बैटरी छोड़कर अंधेरा का लाभ लेकर भाग निकले। पुलिस ने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours