हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी अकौढ़ा कला अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे भाई पंकज कुमार ने मास्टर जगमेर की गन्ने की पर्ची 29/12/2017 में डाली थी। जिसके 18621 रुपए मेरे भाई के मास्टर जगमेर पर थे। उस ने तहरीर में बताया कि मेरा भाई तभी से लगातार अपने पैसे मांग रहा था।

दिनांक 22/2/2019 को शाम के समय उसने अपने पैसे मास्टर जगमेर पुत्र मुल्तान सिंह उसके लड़के सुनील कुमार पुत्र मास्टर जगमेर तथा विशाल पंवार पुत्र सुनील कुमार अकौढ़ा कला से मांगे। तो उन्होंने गाली-गलोच करते हुए गोली मारने की धमकी दी। तथा उसके साथ मारपीट की थी। उपरोक्त तीनो लोग द्वारा भयभीत करके एवं प्रताड़ित करने के कारण उनसे तंग व परेशान होकर 25/2/2019 शाम 5:30 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने तहरीर में बताया कि जब उसके शव को घर लेकर आए तो उसकी जेब से एक सोसाइट नोट निकला। जो उसके हस्त लेख में है। जिसमें भी उसने उपरोक्त मास्टर जगमेर, सुनील कुमार, विशाल पवार के द्वारा मारपीट करना व भयभीत कर प्रताड़ित करना अंकित किया तथा तीनों को ही मारने का कारण लिखा है। प्रार्थी ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संगीन  धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours