हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। नगर से आतंकी संगठन से संबंधित दो संदिग्ध  कश्मीरीयो की गिरफ्तारी के बाद देवबन्द में रह रहे कश्मीरी छात्रों को धमकी देने के चलते मदरसों से कश्मीरी तलबा  को वापस लौट जाने की अफवाह फैल रही है जिसके चलते दारुल उलूम वक्फ देवबंद में एक प्रेस नोट जारी कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया है
                          प्रेस नोट
प्रेस नोट जारी कर दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा है कि वक्फ दारुल उलूम के नाम से जो गलत अफवाह उड़ाई जा रही हैं वह सरासर गलत है, दारूल उलूम वक्फ देवबन्द मे पड़ने वाले चाहे किसी भी प्रदेश के हो वो सब मदरसे  में तालीम ले रहे हैं और उन्हें घर जाने की कोई छुट्टी नहीं दी गई है मोहतमिम मौलाना सुफयान कासमी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें उडाना सिर्फ मदरसो को बदनाम करने का षड्यंत्र है जिसकी तहकीक कर  कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours