हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित सभी बैंक के प्रबंधकों की मीटिंग ली गई। मीटिंग में समस्त बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा संबंधी समस्त उपकरण, गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, बैंक के सामने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा के लिए बैंक संबंधित सुरक्षा के समस्त उपकरण को दुरुस्त रखा जाए। सीसीटीवी कैमरे समय-समय पर चेक किए जाए। तथा खराब होने पर उन्हें तुरंत बदला जाए। उन्होंने कहा कि समस्त बैंक प्रबंधक अपने बैंक के सामने पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करें। जिससे बैंकों में आने वाले वाहन स्वामियों के वाहनो से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो सके। उन्होंने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक बैंकों में सुरक्षा के लिए गार्ड रखें। खासकर सभी एटीएम पर गार्डो को नियुक्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी बैंक द्वारा सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours