हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों में जिसमे कनखल भी शामिल हैं वहाँ वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को जगजीतपुर पीठ बाजार पुलिया, बुड्ढी माता मंदिर, रामदेव पुलिया, बंगाली मोड, गुरुकुल कांगड़ी चौक, कनखल झंडा चौक, कृष्णा नगर कनखल आदि जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस बारे में थाना अध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया की एसएससी के निर्देशनुसार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है, हरिद्वार मैं नागरिक सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान शुरू गया है इसके तहत संदिग्ध वाहन ही नहीं स्कूली बच्चों के वाहन पर भी रोक लगाने को अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों के मध्यम से समय समय पर परिजनों को जागरूक कराया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर किसी हद तक नियंत्रण किया जा सके। लापरवाही और दुष्परिणाम के कारण कम उम्र वाले छात्र यातायात के नियमो का पालन करना जरूरी नही समझते जिसके कारण कई बार उनके अभिभावकों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाती है। चेतक टीम पर अरविंद गिल और उनके सहायक पकंज देवली ने   नाबालिग बच्चों को बिना आवश्यक कागजात के स्कूटी चलाते हुवे पकड़ा। अरविंद गिल और पंकज देवली जगजीतपुर क्षेत्र में चुस्ती के साथ ड्यूटी करने के लिये प्रशिद्ध है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours