हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं रुड़की नगर आसपास के देहाती इलाकों में राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगा ध्वज फहराया गया। सुभाष गंज बीटी गंज चुंंगी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नगर विधायक प्रदीप बत्रा,  निगम आयुक्त अशोक कुमार पांडे  ने  ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ ही स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सुनील सोनी ने किया तथा देशभक्त कवि सैयद नफीस उल हसन ने सद्भावना गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट। पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, रश्मि चौधरी, श्यामवीर सैनी, गौरव गोयल, प्रेमसागर पुरी, सुरजीत सिंह चंदोक, सालिम गौड, नवीन जैन एडवोकेट, सुशील त्यागी, कहकशा मुरसलीन, सावित्री मंगला, रीना अग्रवाल, ब्रिजेश त्यागी एडवोकेट, राजेश सैनी, आकाश गोयल, मयंक मेहंदीरत्ता, मोहम्मद अय्यूब, अनीस अहमद, इंदर बधान, प्रतिभा चौहान, यासीन माहीगीर, रेहाना कमर, अंजू कश्यप आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं बी.एस.एम इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा तथा ममता शर्मा एडवोकेट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा रहमानिया इंटर कॉलेज में एमडी डॉक्टर जीशान अली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दोनों ने कहा कि शिक्षित परिवार से ही शिक्षित देश की स्थापना हो सकती है, वहीं रहमानिया मदरसे मौलाना अरशद कासमी, मौलाना अजहर उल हक तथा समाजसेवी गौरव गोयल ने मदरसे में झंडा फहराया। लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में मास्टर बृजपाल, मदरसा मिस्बाह उल उलूम में कारी मुशर्रफ अली, डॉक्टर मोहम्मद मतीन व कारी नफीस अहमद व मदरसा इरफान उल उलूम में पिरान कलियार विधायक फुरकान अहमद, मौलाना नसीम कासमी, गौरव गोयल आदि ने ध्वज फहराया, वहीं विश्वकर्मा चौक पर भाजपा नेता नरेश शर्मा, समाजसेवी गौरव गोयल व पूर्व सभासद राकेश धीमान आदि ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा रुड़की अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में अध्यक्ष दिनेश दयाल, राखी चंद्रा, नवनीत गर्ग, गौरव गोयल व सावित्री मंगला आदि ने ध्वज फहराया एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रुड़की कचहरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जिला मजिस्ट्रेट ने ध्वजारोहण किया एवं शहीदों का स्मरण किया। नाज़िम कारी मोहम्मद सुलेमान ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस कार्यक्रम में तालिबे इल्म अब्दुस समी और अब्दुर्रहमान ने देशप्रेम का नगमा सुनाया। बता क्या पूछता है मुल्क में किसका गुजारा है। जामिया मआरिफूल कुरआन के मोहतमिम व् नाजिम कारी मोहम्मद सुलेमान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आजादी की लड़ाई में जहां सरदार पटेल, महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री जैसे लोग अंग्रेजों से लोहा ले रहे थे वहीं मौलाना महमूदुल हसन देवबंदी, मौलाना हुसैन अहमद मदनी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, शौकत अली गौहर, मौलाना मोहम्मद अली जोहर, अताउल्लाह शाह बुखारी ने भी एक तहरीक  बना कर देश से अंग्रेजों को भगाने का काम किया। नाज़िम मदरसा ने कहा कि यह सभी लोग तहरीके आजादी की कयादत में जुटे थे, लेकिन अंग्रेजों ने तहरीके आजादी को कुचलने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए और ताकत का इस्तेमाल किया, फिर भी अंग्रेज कामयाब नहीं हुए। अंग्रेजो ने देश में मुनाफिकत का जहर घोलने का काम किया। मौलाना अब्दुर रहमान ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तफ्सीली रौशनी डाली। कारी मोहम्मद अरशद ने कहा कि तहरीक को तोड़ने के लिए अंग्रेजों ने बड़े-बड़े जुल्म किए, धमकियां दी, लेकिन तहरीक के लोग अंग्रेजों के सामने नहीं झुके। कारी कलीम अहमद ने कहा कि तहरीक का जो कारवा निकल चुका था वह बरकरार रहा और देश में महापुरुषों और देश पर कुर्बान होने वाले देश के सच्चे सिपाही यह तराना लेकर अंग्रेजो के खिलाफ निकल चुके थे, जिससे उन्हें हौसला मिलता गया। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। यह तराना पूरे देश में गूंज उठा और देश के लाल आगे बढ़ते गए। मौलाना अब्दुर रहीम ने कहा कि गांधी जी ने तहरीक ए आजादी को नया रुख दिया और जज्बाऐ आजादी को तेज किया। गांधी जी के बाजू मौलाना अबुल कलाम आजाद थे, मोहम्मद अली जोहर थे, शौकत अली गौहर थे। इसके बाद अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। इस मौके पर जामिया मआरिफूल कुरआन के (मोहतमिम)व् नाजिम कारी मोहम्मद सुलेमान, मौलाना अब्दुल रहमान, मौलाना अब्दुर रहीम, कारी कलीम, मास्टर सैयद अख्तर, मास्टर इंतजार अली, कारी सरफराज साहब, कारी मोहम्मद अरशद, मुफ़्ती मोहम्मद सलीम, उस्ताज मदरसा रहमानिया कारी मोहम्मद आरिफ, हाजी महबूब, इंजीनियर तौकीर अहमद,जामिया के सभी तालिबे इल्म मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours