हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। खानपुर ब्लॉक क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी जयसिंह पुत्र रजवा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले दिनों बरसात के मौसम में बाढ़ का पानी आने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा खड़ी फसलें बाढ़ के पानी में नष्ट हो गई थी। तथा कई ग्रामीणों की सैकड़ों बिघा भूमि गंगा में समा गई थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने हल्का लेखपाल को भेजकर गांव में सर्वे कराया था। कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के 737 किसानों को बाढ़ राहत के चेक वितरित किए थे। किसान जयसिंह ने आरोप लगया कि हल्का लेखपाल ने पात्र लोगों को छोड़कर अपात्र लोगों को बाढ़ राहत की धनराशि का लाभ दिया है। जबकि उनकी कई बीघा कृषि भूमि गंगा में समा गई है। जय सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने मुआवजे के वितरण में भारी गड़बड़ी की है। जिन लोगों ने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करके फसल बो रखी थी। उनसे सांठगांठ कर उनको मुआवजे के चेक दिए गए हैं। जबकि नुकसान की मार झेल रहे कई परिवारों को चेक मिला ही नहीं है। किसान जयसिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उधर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभाविता की सूची की समीक्षा करने के आदेश एस०डी०एम० लक्सर को दिए हैं। लक्सर एस०डी०एम० कौस्तुभ मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो आरोप किसान ने लगाए है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों को लाभ नहीं मिला है।जल्द ही उनकी सूची बनाकर उन्हें भी बाढ़ राहत के चेक वितरित किए जाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours