हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा के उपप्रधान धर्मेंद्र, सुकेंदर, मिंदर, योगेश आदि ग्रामीणों ने विकासखंड पहुंचकर बीडीओ चंदनलाल राही को शिकायत कर बताया कि उनके गांव के ग्राम प्रधान ने जो विकास कार्य गांव में कराये हैं। उन विकास कार्यों में उन्होंने भारी हेराफेरी की है। ग्रामीणो का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों में अनियमितता बरती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने चुनाव के दौरान विकास कार्य का सपना दिखाकर ग्रामीणों को ठगा है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत की बैठक बुलाए बिना कागजों पर प्रस्ताव कराए जा रहे हैं। बीडीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन ग्रामवासियों को दिया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours