हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी द्वारा कोतवाली रानीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात थाना कार्यालय, भवन का निरीक्षण करते हुये थाना अभिलेखों को बारिकी से चैक किया गया एंव निर्देशित किया गया कि थाने पर रखे जाने वाले समस्त अभिलेखों को अध्यावधिक किया जाये, उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि जनता की समस्याओं को प्राथिमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें, इसके साथ ही प्रत्येक दशा में फरियादियों की शिकायत के निस्तारण जाये, एसएसपी द्वारा कोतवाली मैस का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई सन्तोषजनक पायी पाई जाने पर अनुचर प्रेम सिंह को मौके पर ही पुरस्कार दिया गया, वहीं माल खाने के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार व्यस्थित रूप से रखे जाने पर माल खाना मोहर्रिर एचसीपी अजीत सिंह को नगद पुरस्कार दिया गया। तत्तपश्चात थाना परिसर में स्थित डॉग स्क्वाड का निरीक्षण करने पर बेहतर कार्य होने पर डॉग स्क्वायड की टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। निरीक्षक रानीपुर को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर एवं कार्यालय एवं बैरिकों में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। थाना परिसर मे कर्मचारियों के बाथरूमों/टाॅयलेट के निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक रानीपुर को निर्देशित किया गया कि बाथरूम/टाॅयलेट में पानी की उचित व्यवस्था करवाई जाये तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours