हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उप्र के चिकित्सा, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री आंशुतोष टंडन अपने सहयोगियों के साथ गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे। यहाँ उन्होंने गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंंटकर कुंभ मेला 2019 का आमंत्रण दिया। जिसे गायत्री परिवार प्रमुख ने स्वीकार कर किया। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने केबीनेट मंत्री श्री टंडन व उनके सहयोगियों को मंगल तिलक कर कुंभ मेला की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। तो वहीं श्री टंडन ने कुंभ मेला 2019 का प्रतीक चिन्ह, एवं शॉल ओढ़ाकर गायत्री परिवार प्रमुख का अभिनंदन किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने इलाहाबाद कुंभ में गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण व विभिन्न सम्मेलनों की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार के शताधिक स्वयंसेवक कुंभ मेला में सेवा, सहयोग के अलावा विभिन्न प्रेरणाप्रद कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।
केबीनेट मंत्री श्री टंडन ने कहा कि मैं गायत्री परिवार के कार्यक्रमों से भलीभाँति परिचित हूँ। समाज के विकास एवं जनमानस के विचारों को सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है। इसमें सभी को यथोचित सहयोग करना चाहिए। इस दौरान गायत्री परिवार प्रमुख डॉ पण्ड्या ने केबीनेट मंत्री श्री टंडन व व अतिथियों का युगसाहित्य एवं गायत्री मंत्र का उपवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं उप्र के कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours