हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अपने अनूठे पाठ्यक्रम के लिए संकल्पित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज का 34वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह 5 जनवरी को विवि के मृत्युंजय सभागार में होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि आईसीसीआर नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे होंगे, तो वहीं अध्यक्षता देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या जी करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सहस्रबुद्धे जी व डॉ. पण्ड्या जी विवि द्वारा संचालित छःमासीय पाठ्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए दीक्षित करेंगे। उक्त जानकारी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours