हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छ: जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा शंकर आश्रम चौक स्थित होटल ग्रांड शिवा में छापा मारा गया। होटल के कमरे में जुआ खेल रहे अमन उर्फ कशिश पुत्र जीवन कुमार निवासी मेन बाजार खन्ना जिला लुधियाना पंजाब, मनमोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय इंदर सिंह निवासी प्लॉट नंबर 20 रेलवे कालोनी लुधियाना पंजाब, सुमित पुत्र संजय निवासी आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार, भास्कर पुत्र उमाकांत निवासी चौक बाजार ज्वालापुर, अशोक पुत्र रामशरण निवासी सेक्टर तीन बीएचईएल हरिद्वार, तथा नरेश पुत्र प्रभु दयाल निवासी जगजीतपुर कनखल को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 2,50,200 रुपए नगद ताश की गड़ियों सहित बरामद किये गये है। जुआरी मनमोहन सिंह तथा अमन ने बताया कि हम लोग अलग अलग शहरों में होटल का कमरा बुक करा कर उसमें जुआ खेलते हैं तथा मोटी रकम जीत कर ले जाते हैं। पुलिस ने जुआरियो के विरुद्ध जुआ अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय पेश किये हैं। पुलिस टीम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह, एस०एस०आई० संजीव थपलियाल, एस० आई० लक्ष्मी प्रसाद, एस०आई० भानु प्रताप, कांस्टेबल वीर सिंह, गजेंद्र, संदीप ओर आबिद टीम में थे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours