हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग जगह से दो व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवको के पास से पांच- पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। मुखबिर ने सूचना दी कि बहादरपुर निरोजपुर रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति कच्ची शराब के साथ पैदल सीमली की ओर जा रहा है। मुखबीर की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर जाकर संदीप पुत्र जयपाल निवासी भूरनी खतीरपुर लक्सर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर युवक के थैले से प्लास्टिक केन में पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि कच्ची शराब को लक्सर बेचने के लिए जा रहा था। वहीं चेतक पुलिस गश्ती में गांव दाबकी महेश्वरी शनि मंदिर पर पहुंची पुलिस ने मुखबीर की निशानदेही पर सन्तरपाल पुत्र समयसिंह उम्र 42 वर्ष निवासी दाबकी महेश्वरी के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों कच्ची शराब माफियाओ पर मुकदमा पंजीकरण किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours