हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। बीएचईएल सैक्टर-1 में मानसिक रूप से अशक्त दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में लगी ’आकांक्षा’ में क्रिसमस के अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने  प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। आकांक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने खेल कूद और चित्रकला प्रतियोगिता के साथ सांता क्लाज के साथ अपने कलात्मक अभिनय से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में श्रृष्ठि प्रथम, राकेश ने द्वितीय तथा शालिनी और ऐहतेश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो श्रेणियों मे आयोजित फ्लेट रेस के प्रथम वर्ग में एहतेश्याम प्रथम, शाहिल द्वितीय और सन्तोष तृतीय तथा द्वितीय वर्ग में सुधीर प्रथम, ललित कश्ष्यप द्वितीय तथा योगेश तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में योगेश प्रथम, एहतेश्याम द्वितीय तथा सुधीर तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को नेशनलिस्ट यूयियन ऑफ जर्नलिस्ट़़स के पदाधिकारियों और विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। भव्य कार्यक्रम में सांता क्लाज बनी सुदेश आर्या ने दिव्यांग बच्चों सहित वहां उपस्थित लोगों को खिलौने, मिठाई सहित तमाम तरह के उपहार बांटे। आकांक्षा परिसर में काफी देर तक बच्चे सांता के साथ संगीत की धुन पर थिरकते रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा की प्रधानाचार्य निर्मलेश गर्ग, रेखा सिंघल, ओ0पी0 त्रिपाठी, संतोष, अनीता सक्सेना ने आगन्तुक अतिथियों को दिव्यांग बच्चों द्वारा किये जाने वाले कार्यां की जानकारी देते हुए उनके द्वारा बनाये और सजाये गये दिये करवे, बन्दनवार, ग्रीटिंग्स, लिफाफे, वाल हैंगिंग, कागज की फाइले और हरबल गुलाल आदि उत्पाद दिखाये। दिव्यांग बच्चों की वह कार्यशाला भी दिखाई गई। जहां बच्चे कौशल विकास के कार्य करते हैं। कार्यक्रम में त्रिलोक चन्द्र भट्ट, विक्रम सिंह सिद़धु, भगवती प्रसाद गोयल, पंकज सेठी, अनूप कुमार, सूर्या सिंह राणा, नवीन पाण्डे, धीरेन्द्र रावत, सुदेश आर्या, मनोज बिजल्वाण, हिमांशु भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours