हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गर्मी हो या बरसात या फिर कड़क सर्दी उसके बावजूद 'स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज संस्था' के युवाओं ने रविवार को अपने दैनिक कार्यो से ज्यादा गंगा घाट पर सफाई को प्राथमिकता दी। इसी क्रम इस बार इन्होंने गणेश घाट पर सफाई अभियान में मन्दिर की भी साफ सफाई की। पूरे घाट पर बहुत ही ज्यादा गन्दगी थी, काफी असभ्य लोग माँ गंगा पर स्नान करने आते है और स्नान करने के बाद अपने वस्त्र वही घाटों पर छोड़ जाते है। जिससे कि वो लोग माँ गंगा को प्रदूषित करके जाते हैं। संस्था के मुख्य सलाहकार अर्जुन चौहान जी ने कहा मां गंगा हम सब की माँ के हैं और इसमे हमारी अटूट आस्था है। प्रशासन को सभी घाटों पर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे गंगा स्नान को आये जनता को सख्त हिदायत दी जाए कि जो भी यात्री स्नान करते है अगर वो स्नान करने के बाद अपने पुराने कपड़े इधर उधर कहि भी डालने की अपेक्षा कूड़ेदान में ही डाले। आज पूरे भारत में लाखों लोग मां गंगा की सेवा में लगे है, जो रोज कही न कही गंगा मां की स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए जागरूक है। संस्था के अध्यक्ष अंकित राठौर ने कहा कि हम सब लोग माँ गंगा की स्वच्छता के लिए हमेशा ततपर रहेगे। जो माँ गंगा में गंदगी डाल कर दूषित करते है उनसे प्राथर्ना है कि वो ऐसा ना करे अन्यथा स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज संस्था उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करेगी। आज के अभियान में अध्य्क्ष अंकित राठौर, मुख्य सलाहकार अर्जुन चौहान, मीनू चौधरी, पूनम शर्मा, मनाली चौहान, अर्चना चौहान, शिल्पा, हीना राये, अंकुर, दिशा, शिवानी, अनुष्का, संगीता आदि ने अपने रविवार को गंगा सफाई में लगाया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours