हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। क्रिसमस-डे पर एम डी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने जूनियर विंग्स के छात्रों ने सेंटा क्लास की पोशाक पहन कर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल के प्रांगण में नृत्य और खूब मस्ती की गई। लाल लाल ड्रेस में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत मे छात्रों को ईशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सैंटा क्लास बन कर आये सक्षम शर्मा की तरह कुछ बच्चों ने अपनी गिफ्ट वाले थैले से चॉकलेट , टॉफियां अपने अन्ये साथियों को बांटी। स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल में बच्चों के लिये पॉपकॉर्न की व्यवस्था की गई थी। स्कूल के चैयरमैन विक्रम सिंह चौहान जी ने हरिद्वार की गूंज को बताया कि स्कूल प्रबंधन का सदा ही प्रयास रहता हैं कि बच्चों को किताबी शिक्षा देने के अलावा उनको अन्य गतिविधियों के माध्यम से उनको देश दुनिया के बारे में अवगत कराया जाय।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours