हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। नगर निगम रुड़की की ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर द्वारा कई स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें अंजुम गौर ने  नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वच्छता कार्यक्रम को अपनाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर अपने शहर को भी साफ सुथरा रखने में जनता सहयोग करें। ताकि गंदगी से नगर में मक्खी व मच्छरों का प्रकोप ना बढ़ सके और तमाम नागरिक स्वस्थ रहे। स्वच्छता कार्यक्रम की ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर निगम के सफाई नायकों के साथ लगातार नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गो पर सफाई अभियान चला रही है तथा नगर की जनता में स्वच्छता को लेकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने एवं कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया जाना ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर का मुख्य उद्देश्य है। ताकि नगर स्वच्छता के साथ-साथ स्वस्थ एवं सुंदर बनाया जा सके।स्वच्छता कार्यक्रम में सफाई नायक संदीप कुमार, जैकी, आकाश, शशि कुमार व बाबू आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours