हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। मीटर से बिक रहा किलो में आने वाला मांझा मुनाफे के चक्कर में खुलेआम जान से खेल रहे दुकानदारआंख मूंदकर बैठा पुलिस और प्रशासन, बढ़ रहीं हैं दुकानें मुनाफे के चक्कर में खुलेआम जान से खेल रहे दुकानदार चाइनीज मांझा लोगों पर जानलेवा हमला कर रहा है। चाइनीज मांझे ने कोहराम मचा रखा है। यह बेहद खतरनाक होने के बावजूद बाजार में लगातार बिक रहा है। इसको लेकर न पुलिस कुछ कर रही है और ना ही प्रशासन कुछ कर रहा है दुकानदार भी मुनाफे के चक्कर में बेच रहे हैं। दुकानदारों में इसको बेचते हुए डर भी है। अगर इस मांझे से किसी की मौत हो गई तो वे क्या करेंगे? अभी से ही पुलिस और प्रशासन इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। अगर कोई वारदात होती है तो दुकानदारों को दोषी ठहराया जाएगा। मांझे पर लगे पाबंदी  इसको बैन कर दिया गया है, लेकिन यहां इसको बेचा जा रहा है।इस मांझे की डोर प्लास्टिक की होती है। जिससे मछली पकड़ी जाती है। साथ ही इस पर कांच लगने के बाद यह और भी खतरनाक हो जाता है। जिससे किसी की मौत भी हो सकती है, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि ने इस मांझे को यूज ना करने की अपील की है। लोग इस मांझे का इस्तेमाल ना करें। यह मांझा काफी खतरनाक है। इसे बच्चों के हाथ में बिल्कुल ना दें। इससे बच्चों के हाथ कट सकते हैं। यह टूटता नहीं है खिंचता है, जो गर्दन पर लगेगा तो काट देगा। जिससे किसी की भी जान जा सकती है। इसलिए इसको प्रयोग ना करें। पुलिस और प्रशासन से भी इस मांझे पर रोक लगाने की मांग करते हैं। अब पुलिस प्रशासन को ही देखना है कि यह कैसे रोका जाए।इस मांझे को चीन ने इंडिया में उतारकर मानो बड़ी साजिश रची  है। जिसमें हालत ये है कि दुकानदार कमाई के चक्कर में दूसरों की जान से खेल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भी इस मामले में कुछ करते नहीं दिख रहे। चाईना की यह चाल कामयाब हो रही है। अगर यह बंद नहीं हुआ तो कत्ल में भी इसका इस्तेमाल होने लगेगा, हम चाहते हैं कि इस मांझे को तुरंत बंद करवाया जाए। यह बहुत खतरनाक है और इससे कई की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हो चुके हैं। जनता से अपील है कि वे अपने बच्चों को इस मांझे से पतंग उड़ाने से रोकें। वहीं दुकानदार भी इसको ना बेचें। साथ ही पुलिस व प्रशासन दोनों मिलकर इस मांझे को बंद करवाएं। इस मांझे से बड़ा नुकसान होता है। आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी इसकी चपेट में आकर मारे जा रहे हैं। लोगों की गर्दन पर लगता है तो काट डालता है। इसलिए सभी से अपील की जाती है कि वे इस मांझे का इस्तेमाल ना करें। ना ही इस मांझे से पतंग उड़ानें दें। चाइनीज मांझा लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। ना पुलिस इसके लिए कुछ कर रही है और ना ही प्रशासन। यह मांझा ना टूटता है और ना ही कटता है। गर्दन पर लगता है तो काट देता है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि इस मांझे का प्रयोग ना करें। किसी को नुकसान ना हो,इसलिए सादे धागे या फिर लोकल मांझे का ही यूज करें। माननीय डीएम साहब दीपक रावत जी इस को जल्द से जल्द जिले में बंद कराया जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours