हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने जनपद हरिद्वार में हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश के दिशा निर्देश पर बहादराबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल बीएचईएल तिराहे पर सघन चेकिंग कर रहे थे। भेल तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सलेमपुर नहर पुल की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर बाइक सवार संजय को पकड़ लिया। तथा पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से एक सोने की चैन, एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में संजय ने बताया कि वह और उसका साथी बाइक से रात्रि के समय अकेली महिलाओं को देखकर चैन, पर्स, मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे। उसने बताया कि दोनों ने सिडकुल में काम करने वाले लोगों से झपट्टा मारकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम भी दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय और उनके दोस्त विशाल के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में बहादराबाद थाना अध्यक्ष दीपक कठैत, उ० नि० राजीव चौहान, उ० नि० संजय शर्मा, उ० नि० आशीष शर्मा, उ० नि० संपूर्णानंद जुयाल, उ० नि० मोहन कठैत, धर्मवीर सिंह, सुंदरलाल, राहुल देव, पदम, सुभाष भंडारी, अरविंद नेगी, भूपेंद्र सिंह टीम में शामिल रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours