हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को तरक्की के मार्ग पर आगे ले जा सकती है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। उक्त् विचार पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित डिवाइन लाइट जूनियर हाई स्कूल रुड़की में सभी पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पेंसिल बॉक्स एवं काफियां वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मिशन भी हमेशा से ही शोषित समाज के लोगों को शिक्षित बनाकर समाज को एक नई दिशा की ओर अग्रसर करना था। आज शिक्षा के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का भला हो सकता है।जो समाज शिक्षा में पिछड़ जाता है उसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाता है। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाए एवं आर्थिक रूप से कमजोर जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उनकी अल्प सहायता के रूप में मदद कर उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सके। इस अवसर पर मास्टर अजब सिंह, केपी सिंह, मोनिका त्यागी अनिरुद्धसिंह, शिवानी, आयशा, सोनू कश्यप, मनोज तोमर, इमरान देशभक्त, शादाब अली आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours