हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डांडा जीतपुर के करणपाल पुत्र शोभा सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सतीश पुत्र प्यारा और छूल्लू पुत्र सतीश की निजी विद्युत लाईन मेरे खेतों के ऊपर से गुजर रही है। विद्युत लाईन खेतों के नीचे की ओर झुक गई है। तथा झूकी विद्युत लाईन से दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना हुआ है। उन्होंने तहरीर में बताया कि मेरे लड़के और नौकर जगतसिंह ने कई बार सतीश और छूल्लू से जाकर कहा भी, कि अपनी निजी विद्युत लाईन खिंचवालो अन्यथा हमारा नुकसान हो जाएगा। लेकिन वे लोग नहीं माने। जिसके चलते हमारे गन्ने के खेत में आग लग गई। आग लगने से खेत में खड़ी लगभग 70 हजार गन्ने की फसल खराब हो गई। करणपाल ने तहरीर में बताया कि जब नुकसान की भरपाई करने के लिए छूल्लू को कहा गया। तो छूल्लू ने कहा की खेत में आग लगा कर तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखवा दूंगा। करणपाल ने पुलिस से नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने करणपाल की समस्या का समाधान कर मदद का आश्वासन दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours