हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत इक्कड़ गांव में विद्युत चोरी की सूचना पर बिजिलेंस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गांव के निवासियों में हड़कंप मची रही। बिजिलेंस ने घर घर जाकर मीटर और तारों को चेक किया। इस दौरान कटवे डाल कर चोरी करते ग्रामवासियों ने जल्द से जल्द छतों पर चढ़कर तारों को हटाते हुए देखा गया। बिजली की छापेमारी से जगह जगह ग्रामवासियों की भीड़ लगी रही। वहीं ग्रामवासियों का कहना है कि बिजिलेंस को जहां छापेमारी करनी चाहिए। वहां तो छापेमारी नहीं की जाती। जब की बिजली चोरी के नाम पर गलत तरीके से गरीब लोगो का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अचानक घरों में घुसकर बिजली चेकिंग करना यह गलत है। घरों में मां, बहन, बेटियां भी रहती हैं। बिना सूचना के अधिकारियों का घर में घुस ना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं का मान सम्मान करने का ढोल तो पीती हैं। लेकिन सरकार के कर्मचारी ही मां, बहन, बेटियों की इज्जत से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की घिनौनी हरकत ग्रामवासियों का शोषण है। जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours