हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। आज दिन निकलते ही अचानक घनघोर काली घटाओं ने रात जैसे हालात बना दिये। सुबह ही काली घटाओं ने  आसमान को अपने आगोश में लेकर चारों अंधेरा ही अंधेरा कर दिया। तेज हवाओं, बिजली की गरज तथा मूसलाधार बारिश ने जनता को अपने घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। जहां बारिश से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ी है। वहीं तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की धड़कने  बढ़ा दी हैं। अभी किसान आपदा से उभरा भी नहीं था। कि इंद्रदेव ने अन्नदाता पर फिर एक बार कहर बरसा दिया है। क्षेत्रों से ओलो की लगातार भारी बौछार आने की सूचना भी मिल रही है। तेज हवा बारिश और ओलो के कारण किसानों की तैयार गन्ना, धान की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकशान होने की संभावना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours