हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सभी पदों के लिए बुधवार को सम्पन्न हुआ जिसमे उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया लेकिन बाद में वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से   पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया ।जिसमे संतोष उपाध्याय को अध्यक्ष व् तनवीर अली को महामंत्री चुना गया इसी कड़ी में शिवांगी अग्रवाल को उपाध्यक्ष के रूप में व् राजन सहगल को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। जिनका साथी पत्रकारों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व् वरिष्ठ सदस्य संदीप शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अपने कार्यों के प्रति दिन रात की गई मेहनत व् लगन का परिणाम है कि सभी सदस्यों ने आप का निर्विरोध सर्वसम्मति से चयन किया है आशा करते हैं कि आप भविष्य में भी समाज़ के हर पहलु का आइना जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र व समाज हित में कार्य करते रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours