हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ. आरिफ) हरिद्वार। विवेक विहार वार्ड नंबर 15 के शिक्षित, कर्मठ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक भूषण उर्फ विक्की के चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में वरिष्ठ कांग्रेसियों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 15 से भावी कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी और मेयर प्रत्याशी के समर्थन में उपस्थित जनता से मतदान करने की अपील करते हुए महाराज सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर जनता से छल कर सत्ता में आने का काम किया है। जनता से किये वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार को निकाय चुनाव में भारी वोटों से हराकर कांग्रेस का परचम लहराना होगा। जिससे हरिद्वार की जनता को उनका हक मिल सकें। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत, जनता की जीत है। विकास के दावे करने वाले भाजपा के नेताओ ने सदैव जाति धर्म की बात की है। हमें जाति धर्म से ऊपर उठकर आपस में भाईचारा कायम कर कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलानी होगी। जिससे हर वर्ग की जनता का भला हो सके। इस अवसर पर अबरीश कुमार, प्रदीप चौधरी, संजय पालीवाल, श्रीमती अंजू द्विवेदी, श्रीमती बीना कपूर, श्रीमती लक्ष्मी जोशी, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती ममता जोशी, सुरेश कपूर, अरविंद शर्मा, गोपाल दत्त जोशी, मुरली मनोहर, जगत सिंह रावत, ठाकुर रतन सिंह, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर विजेंदर सिंह, विशाल जोशी, राजू राजभर, विकास राजपूत, राहुल गुप्ता, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा, प्रवीण नौटियाल, मदन सिंह, चंद्रपाल सिंह, मोहित कुमार, स्वपनित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours