हरिद्वार की गूंज

(रजत चौहान) हरिद्वार। मंगलवार शाम नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के अध्यक्ष पूर्व हाई कोर्ट नैनीताल के न्यायधीश की अगुवाई में एनजीटी द्वारा निर्धारित कमेटी ने हरिद्वार में वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर कुछ संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। कमेटी में श्री ध्यानी के अलावा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत, डीएफओ हरिद्वार श्री आकाश वर्मा, सीसीएफ श्री मनोज चंद्रन की संयुक्त टीम ने ट्रीब्यूनल में दाखिल जनहित याचिका पर कार्रवाई से पूर्व वन विभाग द्वारा लीज पर दी गयी भूमि, लीज अवधि की स्तिथि, कच्चे तथा पक्के निर्माण की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के लिए याचिका में दर्शाये गये स्थलों का निरीक्षण किया। टीम निरीक्षण के बाद एनजीटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसमें इन सभी अवैध निर्माणों, प्रदूषण की स्थित पर निर्णयात्मक कार्रवाई की जायेगी। 
टीम ने दक्षिण काली मंदिर, चण्डी भवन, चण्डी देवी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, नीलेश्वर महोदेव आदि ट्रस्ओं का स्थलीय निरीक्षण किया। याचिका में इन ट्रस्ओं द्वारा लीज भूमि से अत्यधिक अतिरक्त भूमि कब्जे, व्यवायिक गतिविधियां संचालित कर प्र्यावरण को हानि पहुंचाने सम्बंधी बिंदुओ को शामिल किया गया है। टीम अपनी रिपोर्ट शीघ्र एनजीटी को प्रेषित करेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours