हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद के बहादरपुर जट गांव में जाहरवीर गोगा जी महाराज की मेडी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने रिबन काटकर किया इस अवसर पर यज्ञ हवन किया गया जाहरवीर जी का मेला 2 दिन लगेगा और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन गोगामेडी समिति के द्वारा किया जाएगा गांव बहादरपुर बागड़ वाले जाहरवीर जी की महडी पर पिछले 5 वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है और आपसी भाईचारे की परंपरा आगे बढ़ती है  अलग-अलग कोनों से अपनी मन्नत पूरी करने के लिए लोग आते हैं जाहरवीर जी सबकी मन्नते पूरी करें और गांव में खुशहाली लाएं इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अतर सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया समिति के कोषाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मेले में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिला है इस अवसर पर समिति सदस्य संजय कुमार अमित पाल प्रदीप उर्फ नंदू यशपाल चौहान भोला यादव वीरपाल चंद किरण रविंद्र पंडित संजय चौहान ग्राम प्रधान विकास कुमार सत्य कुमार चौधरी रेनू चौधरी चौधरी चीनू चौधरी मनोज चौहान राम कुमार पाल आदि लोग शामिल रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours