हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्धार श्री विवेक भारती शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक  27.09.2018  को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के सन्दर्भ में बताया गया। इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत एवं मध्यस्ता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री शिवानी पसबोला, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत श्री शंकर राज मीडियेंटर श्री अनुज कुमार शर्मा, रीटेनर लाॅयर श्रीमती संगीता भारद्वाज एवं डाॅ अजय द्वारा महत्वपूर्ण विधिक एंव चिकित्सीय जानकारियाॅ प्रदान की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours