हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी खड़खड़ी व उनकी टीम ने  एक युवक को नशे के समान के साथ पकड़ा पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी कि एक युवक नशे का समान बेचने के लिए बीकानेरी धर्मशाला के पास खड़ा है चौकी प्रभारी  ने देरी न करते हुए तुरन्त टीम के साथ पहुच कर उक्त युवक जिसका नाम् प्रियम पुत्र राकेश निवासी खड़खड़ी को 15,65 ग्राम स्मेक के साथ  गिरफ्तार किया । आपको बताते चले कि शहर में आजकल के युवाओं को नशे की बुरी लत लग चुकी है जिस कारण वो अनेको बीमारियों से भी ग्रसित हो चुके है नशे की रोकथाम के लिए अब उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है अब वो दिन दूर नही जब  इस नशे के धंधे में जुड़े नकाबपोशों के गिरेबान पर पुलिस का हाथ पहुचे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours