हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को भगवानपुर स्थित रविदास मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों को फल वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि वे सादा जीवन व उच्च विचार के व्यक्ति थे। उन्होंने एकात्मवाद व मानववाद नामक पुस्तक लिखी जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति दरिद्रनारायण की सेवा को भी उचित ठहराया है। आज जो अन्त्योदय योजना चल रही है उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 1916 को इनका जन्म मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान ग्राम में एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन में ही इनके माता पिता का देहांत हो गया था। भाजपा के संस्थापक सदस्य के रूप में इनके द्वारा किया गया कार्य चिर स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर वीरेंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष, संजय त्यागी मंडल अध्यक्ष ,सतेंद्र प्रधान ,जॉनी प्रधान, डॉक्टर राजेश सैनी, नरेश प्रधान ,अजय गोयल, चौधरी महेश्वर ,विक्रम शर्मा, कलावती महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, चमन प्रधान ,रूप चौधरी, राव शाहबाज राणा ,चौधरी सचिन, नीरज सेनापति, डॉ विनोद, संदीप सैनी, ओमबीर ठेकेदार ,मनोज त्यागी चमकेश सैनी त्यादि लोग मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours