हरिद्वार की गूंज
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में स्थित जे के टायर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने विश्वकर्मा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। टायर बिल्डिंग के कर्मचारियों ने दीप प्रज्जलीत कर जोत प्रचण्ड का शुभारंभ करके विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। कर्मचारियों ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिक, तथा वस्तु के आराध्ये भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व हमें शिक्षा देता है। कि कर्म ही संसार की सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने कहा कि 'कर्म सिद्धांत' को अपने जीवन में आत्मासात करके हम हर तरह की चुनौती का सामना कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रिंस सिंह, संतोष सिंह, अमरेश सिंह, निंतजे सिंह, हरतेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours