हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। प्रजापति समिति की ओर से सात दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के सातवे दिन विशाल शौभायात्रा के बीच मूर्ति विसर्जन किया, लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के बसेडी खादर गांव मे प्रजापति समिति की ओर से विशाल शौभायात्रा निकाली गई। जिसमें झांकिया निकालकर बैड-बाजे और ढोल- नगाडो के साथ भगवान गणेश जी की विशाल प्रतिमा को पूरे गांव का भ्रमण करा हरिद्वार ले जाकर हर की पैडी पर विसर्जन किया। इस दौरान गांव मे गणपति की भक्ति का जादू छाया रहा। तथा शौभायात्रा मे झांकियो ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लाजपथ, सुरेन्द्र कुमार, भोला, रोहित, सुनील, सुभाष, राजेश, आशू आदि सैकडो की तादात मे श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours