हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय संस्कृति परफ़ॉर्मइंग आर्ट्स द्वारा हरिद्वार सिडकुल स्थित पेनटागोन मॉल में 1 सितंबर के दिन भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की विशेष थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वारभर से भरी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। भारतीय संस्कृति परफ़ॉर्मइंग आर्ट्स द्वारा हरिद्वार में छुपे हुनर की तलाशने के लिए शोलो डांस कॉम्पिटिशन करवाया गया जिसके माध्यम से कई बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को मुकम्मल पहचान दिलाने का मौका मिला। कार्यक्रम बेस्ट राधा कृष्ण अवतार प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में सज कर अपनी प्रस्तुति की जिसने सभी का मन मोह लिया। बता दें प्रतियोगिता दो वर्ग 3 से 8 वर्ष और 8 से 12 वर्ष में करवाई गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा इस्कॉन श्रद्धालुओं द्वारा हरे कृष्णा मंत्र पर रॉक मेलोडी और डांस प्रस्तुति जिसने पेनटागोन मॉल में मौजूद भारी भीड़ को हरे कृष्णा मंत्र पर थिरकने को मजबूर कर दिया।
भारतीय संस्कृति परफ़ॉर्मइंग आर्ट्स की डाइरेक्टर मानवी शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के माध्यम से उनका और उनके ग्रुप भारतीय संस्कृति परफ़ॉर्मइंग आर्ट्स का यह प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कला के प्रति जागरूक किया जा सके और बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखार कर उनको सबके सामने चमकने का मौका दिया जा सके। कार्यक्रम को संपन्न करवाने में शाश्वत द्विवेदी, सोहम गर्ग, प्रतीक कुमार, विद्योत्तमा बहुगुणा, विवेक पाण्डेय सहित भारतीय संस्कृति परफ़ॉर्मइंग आर्ट्स की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours