हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देश के कोने-कोने से अपने गुरुधाम-गायत्री तीर्थ शांतिकुंज आये हजारों साधकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भी शपथ ली। इस दौरान साधकों को विदाई के अवसर पर तरु प्रसाद के रूप में एक-एक पौधे बाँटे गये। साधक इसे अपने घरों, आंगन व पार्कों में लगायेंगे और इसे अपने मित्र या पुत्र की भाँति संरक्षण करेंगे। दो दिन में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने तरुप्रसाद लेकर गये, उद्यान विभाग के प्रभारी श्री सुधीर भारद्वाज के अनुसार शांतिकुंज के वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत सीता अशोक, आम के विभिन्न प्रजातियाँ, तुलसी, रुद्राक्ष सहित कई औषधीय, छायादार, व फलदार पौधे श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या के निर्देशन में बाँटे गये। उन्होंने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा तक चलने तक महाभियान में देश भर के गायत्री परिजनों को प्रेरित किया जा रहा है।
हरिद्वार। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours