हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि विवि का 33 वाँ ज्ञान दीक्षा समारोह 29 जुलाई को होगा। इस समारोह में भारत के उत्तराखण्ड, छग, मप्र, महाराष्ट्र, उप्र, बिहार सहित 20 राज्यों के अलावा लिथुआनिया, साऊथ कोरिया, चीन, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, ईरान, आयरलैण्ड व नेपाल के करीब 
442 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीक्षित किया जायेगा।
          विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि ज्ञान दीक्षा समारोह विद्यार्थियों को मातृभूमि व संस्कृति के लिए समर्पित होने के लिए कराया जाने वाला यह एक अनुपम पर्व है। पाठ्यक्रम की अच्छी शुरुआत आधी सफलता का मंत्र है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को संकल्पित एवं दीक्षित करायेंगे। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ अपने संकल्प को दोहरायेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours