हरिद्वार की गूंज
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल हिन्द वेलफेयर एंड चैरिटेबल  एजुकेशनल ट्रस्ट में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर छेत्र के सभी स्कूल  से आये  अंसारी ट्रेनिंग इंस्टीटूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, स्काइलाइन पब्लिक स्कूल, आदि के सभी अध्यापक वे स्टूडनेट ने योगाभ्यास किया, कार्यक्रम की शुरुआत सुमधुर संगीत से हुआ। पश्चात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मानकों पर आधारित योगासनों के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर   अल हिन्द वेलफेयर एंड चैरिटेबल    एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष जावेद अंसारी जी ने  कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियाँ भी अपना पैर पसार रही हैं, इन सबके बीच मनुष्य को यदि स्वस्थ रहना है, तो योग, आसन, प्राणायाम को अपने जीवन में स्थान देना होगा।  आज सुविधा के साथ रोग भी बढ़ रहे हैं, इन रोगों से बचने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने चाहिए। स्काइलाइन पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर आस मोहमद त्यागी जी ने कहा कि जीवन योगमय हो तो सुखमय होता है। योग मनुष्य को प्रकाशित करता है। इस अवसर पर अल हिन्द वेलफेयर एंड चैरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष जावेद अंसारी, अंसारी ट्रेनिंग इंस्टीटूट की सब डॉयरेक्टर आलिया जी, स्काइलाइन पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर आस मोहमद त्यागी , शाहनज़र अंसारी, शाहनवाज़ अंसारी, शमा परवीन, नाजिम मास्टर, अरशद, सबनूर, नितेश काश्यप, आसिफ, राजा सिद्दीकी, रवीना सिद्दीकी, फरीना सिद्दीकी, लकी सिद्दीकी, परवेज सिद्दीकी, सनियज़ सिद्दीकी, शमशाद मालिक, नूर मोहमद, खिज़र बरकाती, आदि उपस्थित रहे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours