हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाई वे पर यात्रियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एसएसपी कृष्ण कुमार वी के स्वयं सड़क पर उतरकर जाम खुलवाने में मदद की। जैसा कि इन दिनों यात्रा का सीजन चल रहा है, शनिवार और रविवार को हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्यतः अन्ये दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहती है। जिसके लिए हर बार प्रशासन की ओर से काफी तैयारियां भी की जाती है।  आज मौसम ने जरूर यात्रियों और पुलिस कर्मियों को राहत दी। पुलिस विभाग की ओर से यातायात की ऐसी व्यवस्था की जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ तो थी मगर वाहन चल भी रहे थे। इसके लिए लोकल हरिद्वार वासियो के आवगमन से भी तालमेल बैठाने का प्रयास किया गया। ऋषिकेश से वाहन चीला बाय पास , चंडीघाट के पुल द्वारा हरिद्वार लाने की व्यवस्था की गई। जिससे भी यातायात व्यवस्था में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। कनखल थानाध्यक्ष और एसएसपी ने शंकराचार्य चौक पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अन्य पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours