हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। नगर पालिका के चुनाव अब नजदीक ही आ गए है और दावेदारों में हलचल मची हुई है पहली बार अस्तित्व में आई नगर पालिका शिवालिक में चुनाव रोचक बना हुआ है कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी माने जाने वाले संजीव चौधरी टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे है हिंदुत्ववादी छवि के चलते संघ परिवार का भी आशीर्वाद संजीव चौधरी के साथ माना जा रहा है 4 साल पहले व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के पद में चौधरी की व्यापारियों में भी जबरदस्त पकड़ है, 20 वर्षों से भाजपा व संघ के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी क्षमताओं का लोहा मनबाने वाले चौधरी ने पिछले 2 सालों में नगर पालिका शिवालिक नगर के 13 वार्डो में प्रत्येक बूथ तक बैठ कर जन सामान्य में अपनी अच्छी पहचान बना ली है, सिडकुल की अनेक कम्पनियों में मजदूरों के आन्दोलनों का नेतृत करने वाले संजीव चौधरी की सिडकुल कम्पनियों में व पीठ बाजार के पटरी व्यापारियों में भी अच्छी खासी पकड़ है विधान सभा चुनावों में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के चुनाव में चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी क्षमताओं का लोहा चुके चौधरी को मदन कौशिक का आशीर्वाद प्राप्त है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours